पुरुषों के लिए बेहतर समर लुक टिप्स

वो समय गया जब कहा जाता था की पुरुष अपने लुक्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। अब जितना समय किसी महिला को अपने लुक्स को परफेक्ट बनाने में लगता है, उतना ही समय पुरुष को भी लगता है। आज के समय में पुरुष भी मौसम के हिसाब से कपड़े पहनना पसंद करते हैं। मौसम बदलते ही उनका फैशन भी बदल जाता है। आज हम महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरुषों के लिए समर लुक को बेहतर बनाने के टिप्स बताने जा रहे हैं।

हल्के रंगों का करें प्रयोग – गर्मी के मौसम में अगर सबसे ज्यादा सुकून देते है वो है हल्के रंग के कपड़ें। गहरे रंग के कपड़ों में गर्मी में बहुत ज्यादा लगती है। बहुत तेज धुप है आप काला रंग पहन कर चले जाएँ। आप कुछ ही समय में पसीने से भींग जायेगे। वहीँ आप सफेद कपड़ों को पहनकर निकल जाएँ तो गर्मी का एहसास काले कपड़ों के मुकाबले में कम होगा। हल्के रंगों के साथ ही समर के अनुसार प्रिंट का भी प्रयोग करें।

सूती, खादी और शिफॉन फेब्रिक करें प्रयोग – गर्मियों में सूती, खादी और शिफॉन के फेब्रिक सबसे ज्यादा प्रयोग करें। इन फेब्रिक से बनी ड्रेस दिखने में क्लासी और कंफर्टेबल होती है। गर्मी में सूती, खादी और शिफॉन की शर्ट या कुर्ती पुरुषों के लुक्स में चार चाँद लगा सकती है। आप ऑफिस जाते हैं तो भी घूमने जाते हैं तो भी। वैसे आप जो भी कपड़ें पहनना पसंद करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें की वो सूती, खादी और शिफॉन फेब्रिक में हो।

ट्रेंडी शॉर्ट्स देते हैं कूल लुक्स – आप गर्मियों में घूमने जाते हैं या खरीदारी करने जाते हैं तो फुल पेंट्स की जगह शॉर्ट्स को पहने। एक तो यह गर्मी में आराम दिलायेगे। दूसरा आप इसमें क्लासी नजर आयेगे। ऑफिस बगेरह जाने के लिए कॉटन के फुल पेंट यूज़ कर सकते हैं। इसके साथ ही आप स्ट्राइप्ड शॉर्ट्स, डेनिम शॉर्ट्स, प्रिंटेड शॉर्ट्स भी पहन सकते हैं। नी-लेंथ तक के शोर्ट ज्यादा क्लासी लगते है।

फुट वेयर भी बनाती है लुक्स को स्टाइलिश – गर्मी का मौसम पसीने से भीगे हुए, ऊपर से पहने हुए जूते मोजे। जिनको अगर कहीं निकालना पड़ जाए तो जान पर बन आती है। इसलिए गर्मी में ऐसे फुट वेयर का इस्तेमाल करें जों आरामदायक हो। वैसे तो गर्मी में सेंडिल सबसे सही होती है। पर ऑफिस जाने के लिए आप लोफर का प्रयोग करें। इसके अलावा आप कैनवास शूज , विदाउट लेस शूज, स्वेट लेदर, लोफर, स्पोर्टस्‌ शूज, ओपन सैंडल और चप्पल भी प्रयोग कर सकते हैं।

कैप और गॉग्लस – कैप और गॉग्लस आपके लुक्स को स्मार्ट बनाते हैं, वहीँ दूसरी और इनको लगाने से आँखों और बालों की भी सुरक्षा होती है। यह देखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं। इन दोनों चीजों का चयन दो प्रकार से कर सकते हैं। एक तो अपने ऑउटफिट के हिसाब से दूसरा अपने चेहरे के हिसाब से। जब कभी भी बाहर निकले तो इनको जरुर लगाये।

इन बातों का भी रखें ध्यान-

  • समर में स्ट्राइप्ड टी शर्ट बहुत ही शानदार लगती है। इसमें आप गोल गले या फिर वी नेक टीशर्ट प्रयोग कर सकती है।
  • प्रिंटेड शर्ट या प्लेन शर्ट कॉटन फेब्रिक के साथ प्रयोग करें। बस ध्यान रखें लॉन्ग सिलिव्स न हो।
  • घर में रहने के दौरान स्लीवलेस टी-शर्ट या स्टाइलिश हाफ टी-शर्ट पहन सकते हैं।
  • स्‍पोर्टी लुक के लिए स्‍वेट शर्ट को स्‍ट्राइप्‍स गंजी के साथ पहन सकते हैं। इसके अलावा प्रिंटेड शॉर्ट पैंट या हॉफ स्‍पोर्टस पैंट भी आपको क्लासी लुक देगा।
  • बीच पर घूमने के शौकीन है तो आप हॉट शॉर्ट पेंट काटन की पहने। इसके साथ ही शर्ट चाहे तो प्‍लेन या चेक्‍स जो भी पसंद हो पहन सकते हैं। आप फ्लावर प्रिंट भी ट्राई कर सकते हैं।
  • कैजुअल लुक के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। कहीं पास में जाने के लिए या दोस्तों के साथ आस पास घुमने के लिए आप केप्री या प्‍लेन शॉर्ट पैंट के साथ लाइट शेड की वी नेक टीशर्ट पहन कर घूमने निकल सकते हैं।
  • मोजे पहनना गर्मी में बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता। किसी-किसी के पैरों से बदबू भी बहुत आती है। ऐसे में आप कोशिश करें या तो सेंडिल पहने या फिर बिना मोजे के शूज पहनकर भी निकल सकते हैं।
  • गर्मी के मौसम में पुरुषों को स्कार्फ भी जरुर पहनना चाहिए। एक तो यह देखने में ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। साथ ही यह गले में आने वाले पसीने को भी सोखता है। आपको अगर ज्यादा पसीना आता है तो आपको अपने गले में स्कार्फ जरुर डालना चाहिए। बस गर्मी आप कॉटन स्कार्फ ही पहनें। इस मौसम के लिए यही फेब्रिक सबसे अच्छा होता है।

Leave a Comment