अरहर दाल के छुपे गुण जो आप शायद नहीं जानते होंगे

अरहर दाल का प्रयोग मुख्य रूप से दाल के रूप में किया जाता है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसमें भरपूर मात्रा में पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इस दाल में कैल्शियम आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, पोटैशियम, सोडियम, कॉपर चीजें पर्याप्त मात्रा में होती है। इसकी प्रकति गर्म होती है। इस अरहर दाल में घी डालकर खाने से यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। अरहर दाल का प्रयोग सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत से जुड़ीं कई समस्याओ को दूर करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

अरहर की दाल के वैसे तो कई नाम है पर हिंदी में इसे तुअर और राहर की दाल भी कहा है। यह दाल आसानी से पच जाती है, इसलिए बीमार व्यक्ति को भी खाने के लिए दे सकते हैं।

गले की सूजन:

आपको शायद इस अरहर दाल का यह छुपा हुआ गुण न पता हो, अरहर की दाल गले की सुजन को दूर करने में बहुत मदद करती है। इसका सही तरीके से किया गया प्रयोग आपको बहुत लाभ देता है। इसके लिए रात को पानी में दाल भिगो दे, फिर सुबह के समय इस पानी को उतना गर्म कर ले। जितना आप गरारे करने के लिए सहन कर सके। ऐसा दिन में ३ से ४ बार करने से गले की सूजन में बहुत आराम मिलता है।

बेहोशी में करे प्रयोग:

इसका दूसरा सबसे अच्छा प्रयोग है। जब कोई व्यक्ति बेहोश हो जाता है। तो आप एक कप में अरहर की दाल को कुछ समय के लिए भिगो दें। फिर उस पानी को बेहोश हुए व्यक्ति की नाक में २ से ३ बूंद अरहर दाल का पानी डाल दे। थोड़ी – थोड़ी देर में यह पानी नाक में डालते रहें। जब व्यक्ति को होश आ जाए तो बचा हुआ पानी उसको पूरा पिला दे। राहत मिलेगी।

शरीर में सूजन:

शरीर के किसी भी बाहरी भाग पर सूजन हो तो उस समय आप अरहर की दाल को पीसकर उसका लेप बना ले। फिर इस लेप को सूजन वाली जगह पर लगकार रखे। ऐसा करने से सूजन बहुत जल्दी दूर हो जाती है।

गैस की समस्या:

आजकल पेट में गैस की समस्या से हर कोई परेशान रहता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अरहर की दाल का प्रयोग खाने के रूप में करे। इस दाल में गाय का घी डालकर सूप के जैसा पीने से गैस की समस्या में बहुत आराम मिलता है। ऐसा आप दिन में दो बार कर सकते हैं।

अधिक पसीना आता हो:

कभी कभी ऐसा होता है की ज्यादा पसीना आने की वजह से हमें कई तरह की समस्या होने लगती है। यह प्रयोग उन लोगों के लिए जिनको अधिक पसीना आता है। उनको एक मुट्ठी अरहर की दाल, थोड़ा सा नमक, और आधा चम्मच सोठ पावडर इन तीनों को मिलाकर पावडर बना लें। इस पावडर को शरीर पर लगाने से ज्यादा पसीना आने की समस्या दूर होती है। यह प्रयोग नहाने से पहले सप्ताह में 3 दिन करें। ऐसा करने से जल्दी रिजल्ट दिखने लगते है।

मुहं के छाले:

शरीर में अधिक गर्मीं बढ़ जाने की वजह से अगर मुहं में छाले हो गये हो तो आप अरहर की दाल के पानी का प्रयोग कर सकते हैं। अरहर की दाल छिलकों सहित किसी बर्तन में भिगों दें। अब इस पानी से दो से तीन बार दिन में कुल्ला करने से छाले दूर होते हैं। इसके साथ ही यह गर्मी को भी शांत करती है।

बालों में रुसी:

अरहर की दाल का प्रयोग आप रुसी की समस्या दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। अगर कुछ समय तक इस प्रयोग को लगतार करते हैं तो आप रुसी की समस्या से निजात पा सकते हैं। रुसी की समस्या दूर करने के लिए अरहर की दाल छिलकों सहित भिगोकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों में लगा दें। 15 से 20 मिनट तक यह पेस्ट बालों में लगा रहने दें, फिर अपने बालों को अच्छे से धो लें। यह प्रयोग रुसी की समस्या दूर करेगा।

अरहर की दाल का प्रयोग आप घरेलू उपाय के रूप में जरुर करें। पर ध्यान रखें दाल में कोई मिलावट न हो। वर्ना यह आपको फायदे की जगह नुकसान भी कर सकती है। इसके अलावा अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है, जो ऊपर दी गई है तो आप दवाई के साथ साथ इन प्रयोगों को अपनाए। दवाई बंद तभी करें जब डॉक्टर आपको ऐसा करने की सलाह दे। क्योकिं किसी बीमारी की कई वजह हो सकती हैं, इसलिए आप दवाई के साथ साथ इन प्रयोगों को भी अपना सकती है। ताकि जल्दी रिजल्ट मिले।

Leave a Comment