5 हेल्दी ड्रिंक्स जो आपको तरोताजा कर देंगी

गर्मी की तपन शुरू होते ही शरीर को ठंडक देने वाली चीजों की जरूरत महसूस सी होने लगती है। वैसे तो बाजार में कई तरह के ड्रिंक रहते हैं, वो स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद नहीं होते हैं। आज हम आपको घर में बनने वाले 5 हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहें हैं। जो आपको तरोताजा कर देंगी। गर्मी में राहत दिलाएगी।

1. फालसा शरबत

Phalsa Syrupm, Falsa, Sarbat

गर्मीं में ताजगी देने की बात हो तो हमें इस मौसम में आने वाले फलों का प्रयोग सबसे ज्यादा करना चाहिए। क्योंकि मौसमी फल सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आज सबसे पहले हम बात करते हैं, फालसा शरबत की। फालसा कमजोरी दूर करने के साथ साथ गर्मी में लगने वाली लू से होने वाले बुखार को कम करने में भी मदद करता है। फालसा कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए दवाई के रूप में भी प्रयोग होता है।

फालसा शरबत बनाने के लिए सामग्री

  • फालसा- 2 कप
  • पानी- 6 कप
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • बर्फ- स्वाद अनुसार
  • शक्कर- 1 कप

फालसा शरबत बनाने की विधि एक जार में फालसा, पानी और शक्कर मिलकार अच्छे से मिक्सर में चला दे। तैयार जूस को किसी छन्नी से छान लें। फिर उसमें बर्फ और नमक डाल दें। यह हेल्दी ड्रिंक्स आपको तरोताजा कर देंगी। बस एक बात का ध्यान रखना आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो शक्कर की जगह स्टीविया स्वीटनर को प्रयोग करें।

2. तरबूज का शरबत

Melon Syrup, Watermelon, Juice

अब बात करते हैं दूसरी ड्रिंक की, जो आपको भी रखेगी हेल्दी और तरोताजा। तो दूसरा मौसमी फल है तरबूज। तरबूज को सीधा भी खाएं तो भी यह ताजगी ही देता है। तरबूज में सबसे ज्यादा जो चीज पाई जाती है वो है पानी। यह आपके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को पूरा करता है। तरबूज़ शरीर की कई बीमारियाँ भी दूर करता है।

तरबूज का शरबत बनाने के लिए सामग्री

  • काला नमक- स्वाद अनुसार
  • तरबूज- 2 ग्राम
  • पुदीना- २ से ३ पत्ती
  • शक्कर- स्वाद अनुसार  
  • गुलाब सिरप- 2 चम्मच
  • दूध- 3 कप

तरबूज का शरबत बनाने की विधितरबूज का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के छोटे-छोटे टुकड़े कर दें। अब किसी बर्तन में दूध और गुलाब सिरप को मिला लें। उसमें स्वाद अनुसार शक्कर और एक चुटकी काला नमक मिला दें। अब इसमें तरबूज के टुकड़े डाल दें। ऊपर से बर्फ और पुदीना डाल कर सर्व करें। वैसे आप शक्कर का प्रयोग तभी करें जब आपको बहुत ज्यादा मीठा खाने की आदत हो। वरना इस ड्रिंक में पर्याप्त मात्रा में मिठास रहती हैं रोज सिरप और तरबूज की वजह से।

3. मसाला छाछ

Namkeen Chanch, Masala Chanch

यह शरीर को फिट रखने के साथ- साथ आपके वजन को कम करने में बहुत ही शानदार मदद करती है। यह सेहत और स्वाद का शानदार मिश्रण है। मसाला छाछ बनाने के लिए आप इसमें अपने स्वाद अनुसार चीजे मिला सकते हैं। आपके पास छाछ नहीं तो आप आधा कप दही में 3 कप पानी मिलाकर अच्छे से मथ लें। तो आपकी सादा छाछ बन जायेगी।

मसाला छाछ बनाने के लिए सामग्री

  • पुदीना- चार से पांच पत्ती
  • काला नमक- एक चुटकी
  • हरा धनिया- स्वाद अनुसार
  • खड़ा धनिया सुखा हुआ- आधा चम्मच
  • शक्कर- स्वाद अनुसार

मसाला छाछ बनाने की विधि

सादा छाछ में पुदीना, हरा धनिया, काला नमक, अगर जरूरत हो तो शक्कर (मीठा नमकीन स्वाद पसंद हो तो ) सबको किसी बर्तन में मिला दें। अब जो खड़ा धनिया है उसको किसी भी ओखली में डालकर अच्छे से कूट ले। पिसा हुआ धनिया इसलिए प्रयोग न करें क्योकिं उसमें महक नहीं होती और वो स्वाद भी नहीं रहता जो होना चाहिए। बस आपकी सेहत से भरी ताजगी देने वाली ड्रिंक तैयार है।

4. आम का खट्टा और मीठा शरबत

Mango Sour And Sweet Sorbet, Juice

गर्मी का मौसम हो और आम की बात न की जाए तो कुछ अधुरा रह जाएगा, इसीलिए आज हम आपको आम का शरबत बनाना बता रहे हैं। आम का खट्टा मीठा शरबत गर्मी के समय में अमृत का काम करता है। यह एक तो स्वाद में बहुत ही लाजबाव होता है। दूसरा गर्मी में चलने वाली लू से बचाता है, तीसरा यह बहुत ही हेल्दी होता है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

आम का खट्टा और मीठा शरबत बनाने के लिए सामग्री

  • उबले हुए आम- 2 (मध्यम आकार के )
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • शक्कर- स्वाद अनुसार
  • जीरा- आधा चम्मच (भुना और पिसा हुआ)
  • लालमिर्च पाउडर- एक चुटकी

आम का शरबत बनाने की विधि किसी बर्तन में उबले हुए आम को तीन से चार कप पानी में डालकर अच्छे से मसल लें। अब इस पानी को छान ले। इब इसमें जीरा, शक्कर, नमक, लालमिर्च मिला दें। लो तैयार है आपको तरोताजा कर देने वाला ड्रिंक। इसको पिए और गर्मी में राहत महसुस करें।

5. नींबू पानी

Limewater, Lemon Water, Juice

शरीर से दिमाग सबको ठंडा कर देने वाले ड्रिंक की बात हो और नींबू पानी की कोई बात न करें तो फिर मजा कैसे आएगा। न ही इसको बनाने का कोई तरीका है न ही इसकी कोई सामग्री। इसमें तो सिर्फ स्वाद होता है। आप जैसा बनाना चाहे। नींबू पानी की सबसे बढ़िया बात यह है की यह गर्मीं में भी पी सकते हैं और ठंडी में। गर्मीं में ठंडे पानी के साथ और ठण्ड में गर्म पानी के साथ। वैसे आप गर्मी के समय में इसमें पुदीना, काला नमक और थोड़ी सी शक्कर मिलाकर पियें।

नोट– जो लोग वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं या प्रयास कर रहे हैं तो शक्कर की जगह पर स्टीविया का प्रयोग करें. वैसे फलों में अपनी ही मिठास होती है कोशिश करें उसे उसी रूप में प्रयोग करने का।

Leave a Comment