8 ड्रेस ऑप्शन जो आपको देंगे परफेक्ट स्प्रिंग लुक

ड्रेस… ड्रेस… ड्रेस… क्या पहने? यह एक बहुत बड़ा सवाल होता है, कपड़े पहनते समय। भले ही अलमारी कपड़ों से भरी हुई हो, पर जब पहनने की बारी आती है, तब कोई भी कपड़ा समझ नहीं आता। जब भी अलमारी खोलकर कपड़े पहनने की बात आती है तो उस समय हर कपड़ा बोरिंग सा लगता है। हमेशा एक बात याद आती है। अभी तो पहना था, अभी तो पहना था फिर से वही…नो…। जब बात हो स्प्रिंग में एक परफेक्ट लुक की तो उलझन होना लाज़मी है। हर कोई चाहता है की वो हर मौसम में खास तो दिखे ही साथ में कपड़े भी आरामदायक हो। तभी जाकर आप कॉन्फिडेंस से अपने आप को लोगों के सामने प्रेजेंट कर पाएंगी।

कई बार ऐसा होता है की फैशन के नाम पर आप कुछ भी पहन लेते हैं। देखने में तो कपड़े अच्छे लगते है पर आप उसमें आरामदायक महसूस नहीं कर पाते हैं, इसलिए हमेशा याद रखें जो भी कपड़े आप पहने वो आरामदायक हो। तभी आप अच्छा फील करेगी। आपको मजा भी आएगा। वैसे आप मिक्स एंड मैच भी ट्राई कर सकती है। आपको थोड़ा सा भी रंगों को मिक्स करने का अनुभव है तो आप यह काम बखूबी कर पाएगी।

वैसे तो हर मौसम के खास कपड़े होते है, पर आज हम आपको परफेक्ट स्प्रिंग लुक के लिए ड्रेस के कुछ बेहतर विकल्प बताने वाले है, जो आपके व्यक्तित्व को निखार देगे। इस मौसम में आप रंगों और कपड़ों के फेब्रिक को ज्यादा ध्यान रखें। क्योकिं अधिकतर इस समय मौसम में बहुत उतार-चड़ाव आते है। कभी अचानक से हवा चलने लगती है, तो कभी ठंड सी बढ़ जाती है। कभी गर्मी अधिक लगने लगती है, या फिर मौसम पूरे दिन बहुत ही सुहाना रहता है।

तो आइए देखते हैं 8 ऐसे ड्रेस ऑप्शन जो आपको देंगे परफेक्ट स्प्रिंग लुक:-

1. रंग बनाते है परफेक्ट स्प्रिंग लुक

Basant Panchami Dress

जी हाँ इस यह बात बिलकुल सही है, ख़ास रंग ख़ास मौसम में चार चाँद लगा देते हैं। जब बात बसंत ऋतू की हो तो इस समय लाइट और डार्क दोनों कलर को पहन सकते है। लाल, पीला, गुलाबी, नारंगी, पीच, लाइट ग्रीन रंग एक बार जरुर पहने। इन रंगों के लाइट से डार्क शेड अपने हिसाब से चुन सकती है।

2. प्लाजो को आजमा कर देखें

Plazo Dress

आप का बॉडी शेप थोड़ा हेवी है, तो आपको प्लाजो के साथ क्रॉप टॉप जरुर ट्राई करना चाहिए। परफेक्ट स्प्रिंग लुक के साथ यह बहुत ही आरामदायक भी है। अगर आपकी हाईट कम है तो हील भी डाल सकती हैं।

3. डेनिम ट्राई करें

Denim Dress

वैसे तो डेनिम हर मौसम की जान होती है, पर परफेक्ट स्प्रिंग लुक पाने के लिए इसको ट्राई नहीं किया तो क्या किया। आप डेनिम में वन पीस ट्राई कर सकते हैं। डेनिम का मतलब आप सिर्फ जीन्स न समझे। आप डेनिम में नी लेंथ गाउन के साथ सपोर्ट शूज ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा आप टॉप्स और प्लाजो पेटर्न को भी पहन सकती हैं। आप रिलैक्स जीन्स भी डेनिम में ट्राई कर सकती हैं।

4. XXL साइज़ ट्राई करें

Xxl Dress, Black Dress

इसका मतलब यह है की आप अपनी साइज़ से दो साइज़ बड़ा ट्राई करें। क्योकिं ढीले-ढाले कपडें पहनने में बहुत आरामदायक होते हैं। इसके अलावा एक अलग सा हटके लुक नजर आता है। जब आप ऐसा कभी कभी करती है तो आपको बहुत मजा आता है। बड़ी साइज़ को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इसमें बेल्ट का प्रयोग करें, थोड़ा क्लासी लुक के लिए पेंशिल हील के साथ पहने।

5. फ्लोरर्ल प्रिंट

Floral Print Dress

परफेक्ट स्प्रिंग लुक के लिए आपको फ्लोरर्ल प्रिंट आजमाना चाहिए। फ्लोरर्ल प्रिंट आप फ्रोक, टॉप और गाउन में आजमा सकते हैं। छोटे-छोटे फूल वाली ड्रेस बहुत ही सुंदर लगती हैं। गुलाबी, नारंगी, पीच आदि रंगों के फ्लोरर्ल प्रिंट को ट्राई कर सकते हैं। यह बहुत ही सुन्दर लगता है।

6. स्कार्फ से बनाए अपने लुक को डिफरेंट

Scarf Styles

परफेक्ट स्प्रिंग लुक के लिए स्कार्फ का प्रयोग आपको नार्मल से अमेजिंग लुक दे सकता है। बशर्ते आपने इसे सही से इस्तेमाल किया हो। वैसे भी एक स्कार्फ को आप कई तरीके से पहन सकते हैं। स्क्वायर स्कार्फ, इनफिनिटी स्कार्फ, रेक्टेंगल स्कार्फ, रेप स्कार्फ, सारौंग स्कार्फ, बांधना स्कार्फ और सिल्क स्कार्फ का प्रयोग कर सकती है। एक स्टाइलिश लुक के साथ साथ आप हवा से बचने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकती है। क्योकिं इस मौसम में अचानक से हवा चलने लगती है।

7. स्कर्ट के साथ कुर्ती

Kurti With Skirt

परफेक्ट स्प्रिंग लुक के लिए स्कर्ट के साथ कुर्ती बहुत ही स्टालिश कॉम्बिनेशन है। मौसम को देखते हुए अगर आप इसके साथ कॉटन कुर्ती के इस्तेमाल करें, तो यह बहुत ही कमाल की लगती है। आप चाहे तो साथ में कॉटन का टॉप भी उपयोग कर सकती हैं। बस इतना ख्याल रखें की कपड़ें आरामदायक हो, साथ ही मौसम के हिसाब से फेब्रिक हो।

8. मिडी ड्रेस

Midi Dresses

मिडी ड्रेस आपको लगभग हर मौसम में खूबसूरत दिखाती है। चटक रंगों में प्रिंटेड और प्लेन दोनों ही स्टाइल में मिडी ड्रेस सुंदर लगती हैं। आप अपने कंफर्ट के अनुसार अपनी ड्रेस की लेंथ चुन सकती हैं। मिडी ड्रेस को चौड़े बेल्ट के साथ जोड़ कर पहनें तो ये और निखर के आती है। साथ में फ्लैट्स या हल्की ऊंचाई वाली हील के साथ लुक एकदम कंप्लीट लगता है।

परफेक्ट स्प्रिंग लुक पाने के लिए में कपड़ों का चुनाव बहुत समझदारी से करना चाहिए। क्योकिं इस मौसम में आप ऊनी या रेशमी कपड़े पहनेगे तो आपको आरामदायक महसूस नहीं होगा। इस मौसम में कॉटन, नाइलॉन, जॉर्जेट या शिफॉन के कपड़े पहनने में आरामदायक होगे, ही साथ में आपको सुंदर भी दिखायेगे। कोशिश करें मौसम में हमेशा ढीले कपड़ें जैसे शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता,प्लाजो जैसी ट्राई करें।

Leave a Comment