PUBG Mobile और PUBG LITE कैसे डाउनलोड करें?

भारत सरकार और कई अन्य देशों द्वारा PUBG Mobile और PUBG MOBILE LITE पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, और यह संभव है कि PUBG MOBILE आपके देश में Play Store और Apple App store पर उपलब्ध न हो। यहां तक कि अगर आप इसे ऐप स्टोर पर ढूंढने में सक्षम हैं, तो भी आप डाउनलोड नहीं कर पाएंगे और एक संदेश दिखाई देगा जहाँ लिखा होगा कि “This Item isn’t Available in Your Country” अर्थात यह आइटम आपके देश में उपलब्ध नहीं है। अब महत्वपूर्ण सवाल यह है कि PUBG MOBILE या PUBG LITE पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भी आप इसे कैसे डाउनलोड करें और कहां से डाउनलोड करें इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह सवाल है कि क्या आप कानूनन इसे डाउनलोड तथा डाउनलोड करके खेल सकते हैं?

क्या आप कानूनी रूप से PUBG MOBILE डाउनलोड कर सकते हैं?

भारत सहित कई अधिकांश देशों ने अनेकों चाइनीस एप्स और गेम्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया इस प्रतिबंध को मुख्यता 3 तरह से लागू किया गया है जिन्हें हमें ने इस आर्टिकल में संक्षिप्त में लिखा है; अनेकों प्रतिबंधित एप्स और गेम्स में PUBG MOBILE और PUBG MOBILE LITE भी शामिल है, हालांकि PUBG MOBILE ताइवानी कंपनी द्वारा निर्मित किया गया है किंतु चाइनीस कंपनी टेंसेंट की हिस्सेदारी होने की वजह से इस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ज्यादातर एप्स और गेम्स को 3 तरह से बैन किया गया है यह तरीके निम्नलिखित प्रकार के हैं:

  1. प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर प्रतिबंधित
  2. आईपी ब्लॉक (IP Block)
  3. डोमेन नेम प्रतिबंधीकरण (Domain name blacklist)

अब सवाल है क्या आप कानूनी रूप से PUBG MOBILE डाउनलोड कर सकते हैं?

हां, आप कानून का उल्लंघन किए बिना PUBG MOBILE डाउनलोड और खेल सकते हैं, क्योंकि सरकार ने APP STORE और PLAY STORE पर ब्लैक-लिस्ट के साथ-साथ आईपी और डोमेन ब्लॉक किया है, लेकिन सरकार ऐसा कोई कानून नहीं लाई है जो एक आम नागरिक को इनस्टॉल, डाउनलोड या खेलने से रोक सके या फिर उसे दंडित कर सके।

Play Store और App Store प्रतिबंधित के परिस्थिति में

Google Play Store और Apple App Store पर प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद यह ऐप सर्च और ऐप लिस्ट के साथ-साथ गेम्स के लिस्ट से हटा दिया गया है, यह मुख्यता उन देशों से हटाया गया है जहां पर इस पर प्रतिबंध लगाया गया है हालांकि यह अभी भी कई देशों पर उपलब्ध है किंतु भारत और भारत जैसे कई देशों ने जिन्होंने इस पर प्रतिबंध लगाया है उन देशों में Play Store और App Store दोनों पर उपलब्ध नहीं है।

यदि PUBG MOBILE आपके देश में PLAY STORE पर नहीं दिखा रहा है या जब आप ओपन करते हैं “This item isn’t available in your country” लिखकर आ रहा है तो इस परिस्थिति में PUBG MOBILE को एक विश्वसनीय थर्ड पार्टी ऐप स्टोर जैसे APKMIRROR से डाउनलोड कर सकते हैं। Android की तरह आप Apple iPhone में किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट से एप डाउनलोड नहीं कर सकते यदि आप करना भी चाहते हैं तो इसके लिए आपका आईफोन Jail Break होना चाहिए किंतु हम इसकी कतई सलाह नहीं देंगे क्योंकि यह आपके फोन के लिए घातक हो सकता है साथ ही साथ आपके फोन की वारंटी भी समाप्त हो जाती है।

आईपी (IP Block) ब्लॉक के परिस्थिति में

यदि आपके देश में PUBG MOBILE और PUBG MOBILE LITE को आईपी (IP Block) ब्लॉक कर दिया गया है तो आप कैसे डाउनलोड व डाउनलोड कर खेल सकते हैं?

आईपी (IP Block) ब्लॉक के परिस्थिति में केवल वीपीएन (V.P.N) के मदद से ही डाउनलोड और डाउनलोड कर खेला जा सकता है। अधिकतर वीपीएन पेड हैं और जो फ्री हैं वो काफी स्लो होते हैं इस परिस्थिति में आप य प्रीमियम वी.पी.एन. सेवा का इस्तमाल कर सकते हैं या फिर विश्वसनीय वी.पी.एन. जैसे hide.me, एवास्ट एंटीवायरस (इसमें इनबिल्ट वीपीएन है), ओपेरा मिनी (एपीके डाउनलोड करने के लिए) या किसी अन्य वी.पी.एन. सेवा का इस्तमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप Play Store से 1.1.1.1 एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं जो क्लाउडफेयर द्वारा निर्मित एक तीव्र DNS सेवा है जिसमें अंतर्निहित वीपीएन सर्विस भी उपलब्ध है हाला कि इसकी लिमिट 1 जीबी तक सीमित है

Domain Name ब्लॉक के परिस्थिति में

जो नियम एक आईपी ब्लॉक के परिस्थिति में लागू होता है वही DOMAIN NAME ब्लॉक पर भी लागू होता है क्योंकि DOMAIN NAME आईपी के ऊपर ही निर्भर है और इसका कार्य आईपी के संदर्भ में ही होता है तथा इसको भी बाईपास करने के लिए वीपीएन सेवाएं का इस्तेमाल किया जा सकता है जो की हमने पहले ही इस लेख में संक्षिप्त में बता दिया है।

विश्वसनीय थर्ड पार्टी डाउनलोड लिंक्स

PUBG MOBILE और PUBG MOBILE LITE डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट पर हजारों LINKS उपलब्ध है, किंतु उनसे सावधान रहिए क्योंकि कई बार इन लिंक्स के साथ खतरनाक एप्स भी डाउनलोड हो जाते हैं जो आपके फोन या कंप्यूटर के लिए घातक हो सकते हैं साथ ही साथ आपका डाटा भी चोरी हो सकता है इसलिए आप जब भी कोई ऐप या गेम थर्ड पार्टी स्टोर से डाउनलोड करते हैं तो यह सुनिश्चित कर लें कि वह थर्ड पार्टी स्टोर एक विश्वसनीय वेबसाइट है तथा उस पर भरोसा किया जा सकता है।

विश्वसनीय और सुरक्षित थर्ड पार्टी वेबसाइट जहां से आप PUBG MOBILE या PUBG MOBILE LITE डाउनलोड कर सकते हैं:

यह लेख केवल शिक्षा और सीखने के उद्देश्यों के लिए है। कानूनी मार्गदर्शन के लिए कृपया एक पेशेवर कानूनी सलाहकार से परामर्श करें

लेखसागर टीम में रिपोर्टर, पत्रकार, कॉलम्निस्ट और डिजिटल प्रदेश न्यूज़ नेटवर्क्स और इसके संबंधित सहयोगी सदस्य शामिल हैं।

Leave a Comment