जाने क्यों और कैसे शिक्षा है नारी का अधिकार और आवश्यकता

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का अत्यंत महत्व है एक शिक्षित व्यक्ति अपने जीवन में हर प्रकार की चुनौती का सामना कर सकता है  परन्तु यदि नारी शिक्षा की बात करे तो आज भी अनेक महिलाएं शिक्षा  से वंचित हैं क्यूँ? आज के  समय में महिलाएं अनेक क्षेत्रों में अपना वर्चस्व दिखाकर अपना नाम बनाती है  परंतु आज भी कुछ महिलाएं शिक्षित नहीं है जो कुछ करना चाहती है अपने सपनों को हासिल करना चाहती हैं शिक्षा का अधिकार प्रत्येक नागरिक को है परन्तु आज भीअनेक ऐसी महिलाएं हैं जो सिर्फ घरेलू कार्यों तक ही सीमित रह गयी है।

भारत देश विकसित देश हैं  शिक्षा प्राप्त करने के लिए  आज हमारे पास अनेकों साधन हैं प्राचीन समय में लोगों के पास इतनी सुविधाएं नहीं थी तब भी अनेको महिलाएं ऐसी रही जिन्होंने शिक्षित होकर अपने हुनर से सफलता का मुकाम हासिल किया है जिन्हें आज हम वीरांगनाओ के रूप में जानते हैं किसी ने एवरेस्ट की ऊंचाईयों को छुआ तो किसी ने अंतरिक्ष की यात्रा की आज हम इन महिलाओं को क्यूँ जानते हैं क्योंकि इन्होंने शिक्षा प्राप्त करके ही अपना नाम इतिहास में रचा हैं। हर महिला चाहती है वह शिक्षित हो जरूरत के समय अपने परिवार का सहयोग करे एक शिक्षित महिला बखूबी अपने परिवार की डोर को संजो सकती है जब एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। आज जमाने की रफ्तार ऊँचाइयों पर है परन्तु आज भी कई महिलाएं अशिक्षित होने के कारण जमाने से पीछे है। एक शिक्षित महिला ही अपने बच्चों के भविष्य का निर्माण करती है इसलिए जरूरी है हर नारी का शिक्षित होना।

शिक्षा का महत्व –

शिक्षा का प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है हम आधुनिक जीवन में जी रहे हैं और प्रत्येक व्यक्ति डिजिटल प्रणाली का हिस्सा बन गया है अर्थात अनेक कार्य हम आॉनलाइन कर रहे हैं जो व्यक्ति शिक्षित हैं जो महिलाएं शिक्षित हैं वह अपने कार्य आसानी से पूरा कर सकती है परन्तु जो महिलाएं अशिक्षित हैं वह किसी भी तरह से डिजिटल प्रणाली का उपयोग करने में समर्थ नहीं है। शिक्षा प्राप्त करने का कोई निश्चित समय नहीं है व्यक्ति अपने जीवन में अनेक अनुभवो से गुजरता है अर्थात हर कदम पर कुछ न कुछ सीखता ही है  उसी प्रकार शिक्षा प्राप्त करने का कोई निर्धारित समय नहीं है अनेक महिलाएं अपनी शिक्षा विवाह के बाद पूरी करती है और अपने सपनों को हासिल करती है, व्यक्ति जीवन में हर कदम पर चुनौतियों का सामना करता हैं प्रत्येक नारी का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है ताकि जीवन में किसी भी चुनौती का सामना कर सके। हर समय अच्छा नहीं होता व्यक्ति को जीवन में एक बार तो समस्याओं का सामना करना ही पड़ता है अच्छा समय तो गुजर जाता है पर बुरा वक्त इम्तिहान जरुर लेता है। जब कोई पुरुष अपनी समस्याओं से लड़ नहीं पाता है तब एक नारी ही उसका हौसला बनती है अपने परिवार के बुरे समय में सहयोग करती है और अपने परिवार को मुसीबतें से तब ही हरा सकती है जब वह खुद शिक्षित होती हैं।

नारी शिक्षा अधिकार-

अच्छी शिक्षा से अच्छे चरित्र का निर्माण होता है शिक्षा प्रत्येक नारी का अधिकार है पर कुछ क्षेत्र या गांव आज भी ऐसे हैं जहां महिलाओं को पढ़ाया नहीं जाता  और सिर्फ इसलिए क्योंकि वह दुनिया की सोच से बहुत पीछे है वह यही सोचते हैं शिक्षित महिला आजाद पंछी की तरह हो जाती है  वह अपने हिसाब से जीवन जीती हैं पर वह महिला जो अशिक्षित है वह घरेलू कामो तक ही सीमित रह गयी हैं इस तरह एक स्त्री मानसिक रूप से परेशान रहती है। जरूरी नहीं है एक शिक्षित नारी नौकरी ही करे आज अनेको स्त्रियां व्यवसाय करती है और अपना नाम कमाती है। नारी से उसकी शिक्षा छिनना गलत है एक नारी जब अपने सपनों को पूरा करने का ठान लेती है तो वह उन्हें पूरा जरूर करती है उसके हौसले तब और भी बढ़ जाते हैं जब वह परिवार का सहयोग प्राप्त करती है।

नारी शक्ति –

आज अनेक महिलाएं ऐसी है जो शिक्षित होने की वजह से ही नौकरी कर रही है अपना भविष्य बना रही है अनेकों ऐसी महिलाएं हैं जो सफल भविष्य के लिए अपने परिवार से दूर रहकर नौकरी कर रही है या शिक्षा प्राप्त कर रही है आज किसी भी तरह से महिला पुरूषों से पीछे नहीं है कोई डॉक्टर हैं तो कोई कलेक्टर कोई साईनटिस्ट है तो कोई इंजीनियर अगर  प्रत्येक नारी को शिक्षा प्राप्त हो तो समाज कई प्रकार से उन्नति के मार्ग को प्राप्त कर सकता है। अध्यापिका के रूप में भी महिला खुद को साबित करती है अनेको विद्यार्थियों को शिक्षित करती है जब एक नारी शिक्षा प्राप्त करती है तो उसकी शिक्षा अनेक रूपों में दूसरो को भी संवारती हैं। एक नारी कभी भी चुनौतियों से लड़नेे से पीछे नहीं हटती क्योंकि उसके हौंसले मजबूत होते हैं और उन्ही हौसलों के दम पर वह निरंतर प्रगति भी करती हैं।

Leave a Comment