भारतीय संस्कृति और भारतीय त्योहारों का महत्व

भारत देश की संस्कृतियां क्या है? किस प्रकार भारत में धर्मों का पालन होता है? भारत देश एक सांस्कृतिक देश हैं यहाँ  अनेक   धर्म के लोग रहते हैं, अनेक प्रकार की संस्कृतियां है। भारत देश एक ऐसा देश है जहां अलग-अलग प्रकार की  वेशभूषा और कला देखने को मिलते हैं।भारत देश में आज भी अनेक आकर्षक स्थल है जो हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करते हैं यहाँ अनेक प्रकार के प्राचीन स्थल है ऐतिहासिक रूप से भी भारत प्रसिद्ध है भारत ने अपना अलग ही इतिहास रचा है। यहां ऐतिहासिक चीजों का अलग ही आकर्षण होता है। आज दूसरे देशों के लोग भारत की परंपरायो को जानने की इच्छा रखते हैं किस तरह यहाँ त्यौहार मनाये जाते हैं,विदेशों से लोग भारत में भ्रमण करने आते हैं, यहां के सौन्दर्य से प्रभावित होते हैं। भारत में अलग – अलग समाज के लोग रहते हैं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी अपने धर्मों का पालन करते हैं, हिन्दु, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। जिस प्रकार भारत त्यौहारो का देश है उसी प्रकार सभी लोग एक-दूसरे के त्यौहारो का हिस्सा बनते हैं। भारत एक सभ्य देश हैं यहाँ की सभ्यता के चर्चे दूसरे देशों में भी होते हैं आज भी यहां मेहमानों का हाथ जोड़कर स्वागत किया जाता है। आज भी भारत की हर स्त्री हाथ जोड़कर या पैर छूकर अपने संस्कारों को जाहिर करती है।

भारतीय संस्कृति:

भारत में  अलग-अलग संस्कृति के लोग रहते हैं,  यहां अनेक प्रकार के धर्म के लोग हैं जैसे कोई पंजाबी है कोई मराठी है, कोई ब्राह्मण है, कोई जैन हैं सभी अपने नियमानुसार धर्मों का पालन करते हैं,  सभी की अपनी वेशभूषा होती है। सभी अपने नियमों के अनुसार पूजा करते हैं, जैसे जैन है तो वह अपने पूजा के वस्त्र धारण कर पूजा करते  हैं, उपवास करते हैं, चोमासे में खाने का पूरा पालन करते हैं, कठिन यात्राएं करते हैं। यहां हर प्रकार के धर्म अलग – अलग चीजों के लिए प्रसिद्ध हैं, अलग-अलग नृत्य के लिए प्रसिद्ध हैं।  हमारे भारत में अलग-अलग प्रकार की बोलियाँ बोली जाती है, अलग-अलग प्रकार का खान-पान होता है।

भारतीय त्योहार

भारत में त्यौहारों का बहुत महत्व है यहाँ सभी धर्मों के अलग-अलग त्यौहार मनाये जाते हैं भारत में अनेक प्रकार के त्यौहार मनाये जाते हैं जैसे होली, दीपावली, रक्षाबंधन, महावीर जयंती, नवरात्रि, दशहरा आदि सभी त्योहारों का अपना अलग ही माहौल और रंग होता है। जैसे दिपावली पर सभी के घर दीपों की रोशनी से जगमगाते हैं सभी  लक्ष्मी पूजा करते हैं और नये नये वस्त्र धारण करते हैं, और दीपावली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। उसी प्रकार होली रंगो का त्योहार है, इस त्यौहार मे हर व्यक्ति एक – दूसरे से मतभेद को मिटाकर अपने  जीवन को अनेक प्रकार के रंगो से भरता हैं। रक्षाबंधन का त्योहार  भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। महावीर जयंती का पर्व जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व होता है, जैन धर्म का हर व्यक्ति भगवान महावीर के जन्म दिन को बड़े ही उत्साह के साथ मनाता है। नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा कर हर व्यक्ति गरबो का आनन्द लेता है। और दशहरा में हर व्यक्ति धर्म की जीत का उत्सव मनाता है। अर्थात हर त्यौहार का अपना अलग महत्व है यहाँ हर त्यौहार को व्यक्ति बड़े ही आनंद के साथ मनाता हैं।

भारतीय कला

कला के विषय में भारत देश की अलग ही छवि हैं कहते हैं व्यक्ति से सब कुछ छीना जा सकता है परन्तु उसकी कला उसके भीतर से जगती है वह कोई नहीं चुरा सकता हर व्यक्ति में कोई न कोई कलात्मक गुण जरूर होते हैं, परन्तु जरूरी है उन गुणों को समझना। हर व्यक्ति में कोई न कोई कला जरूर होती है जैसे कोई चित्रकार हैं, कोई नृत्य बहुत खुब करता हैं, किसी का हुनर गायकी में दिखता है। हमारे भारत देश में कला का प्रदर्शन बहुत ही खूब है, अर्थात यह कि यहाँ हर व्यक्ति की अपनी-अपनी कला में बारीकी है बस जरूरी है उसे समझना। भारत देश में अनेक ऐसे बच्चे और युवा पीढ़ी है जो कला के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाते हैं और देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी अपना नाम रोशन करते हैं।

Leave a Comment