क्या आपको Onion बनाता है? मूल रूप से लोगों की परतें जो नहीं दिखती

Layers Of Onion

ओनियन और कहें तो प्याज, जो हमारे खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है पर जब हम उसे काटते हैं, तो आँखों से आंसू बहते हैं और एक के बाद एक कई परते निकल आती हैं और अंत में एक खोकला हिस्सा बचता है। पर उन सब परतों को मिला कर ही एक स्वादिष्ट भोजन बन पाता है। क्या हम सब भी उस प्याज की तरह नहीं है? कितनी ही परते हैं हमारे अन्दर, कोई नहीं जान पाता कि आखिर सच में हम क्या हैं। हम रोज़ अपने आप को अलग अलग परतों के अन्दर छुपा के रखते हैं। कई बार चाहते कुछ हैं पर बोलते कुछ और हैं।